राजपुरा में एक पत्रकार की आत्महत्या के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए कंबोज के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है. पुलिस को डर है कि हरदयाल सिंह विदेश भागने की फिराक में है, जिसके चलते पुलिस ने सभी एयरपोर्ट्स पर यह नोटिस भेजा है.
दरअसल, राजपुरा में एक पत्रकार ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में पत्रकार ने पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्रकारों ने न सिर्फ सुसाइड नोट लिखा बल्कि उसकी मौत से पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने कंबोज पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली.

Tags: