Punjab.पंजाब: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ आगामी 19 जून को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी जीवन गुप्ता के पक्ष में प्रचार करने के लिए फिरोजपुर रोड स्थित शहंशाह पैलेस से रोड शो निकाला, जो घुमार मंडी चौक पर संपन्न हुआ। रोड शो के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप ने पहले दिल्ली की जनता को लूटा और जब दिल्ली की जनता ने उन्हें नकार दिया तो वे पंजाब की ओर मुड़ गए। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में केजरीवाल ने अपने ही आप सांसद को बलि का
बकरा बनाकर राज्यसभा
का सदस्य बनवा दिया।
इससे पता चलता है कि केजरीवाल सत्ता के कितने भूखे हैं। ठाकुर ने कहा कि लुधियाना पश्चिम की जनता केजरीवाल के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी और उन्हें बिना किसी उम्मीद के वापस दिल्ली भेज देगी। सुनील जाखड़ ने कहा कि रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा है कि लुधियाना की जनता ने मतदान से पहले ही जीवन गुप्ता को स्वीकार कर लिया है। रवनीत सिंह बिट्टू ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर देश का युवा भाजपा के साथ है।
Tags: