Jalandhar जालंधर: ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की टीम ने संकरे बाजारों में जाकर दुकानदारों द्वारा सड़कों पर रखे सामान को हटवाया। ट्रैफिक पुलिस और निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने दोबारा अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की टीमों ने फगवाड़ा गेट और गुड़ मंडी के आसपास के कई भीड़भाड़ वाले बाजारों में जाकर दुकानदारों द्वारा सड़कों पर रखे सामान को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई को देखकर कई दुकानदारों ने सामान खुद ही अंदर कर लिया, लेकिन सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में उन्होंने दोबारा सड़कों पर अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags: