Jalandhar जालंधर: शहर में लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बिक्रमपुरा से सामने आया है, जहां हथियारबंद लुटेरे दिनदहाड़े खुलेआम एक घर में घुसे और लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित 20 वर्षीय उदय ने बताया कि कल सुबह करीब 9 बजे कुछ लोग घर का दरवाजा खटखटाने लगे।
जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो लुटेरे बंदूक की नोक पर अंदर घुस आए और परिवार को धमकाते हुए 2.5 लाख रुपये की नकदी और तीन सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना नंबर 3 के एएसआई जोरावर मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी लेकर पीड़ित के बयान दर्ज किए। वहीं, इस तरह की वारदातों से लोगों में डर का माहौल बन रहा है।
Tags: