Jalandhar जालंधर : जालंधर के मोता सिंह नगर क्षेत्र में स्थित वरदान आईवीएफ सेंटर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है।पुलिसके अनुसार हमलावर अकेला था और हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल पर मौके पर पहुंचा था।
जानकारी देते हुए डीसीपी मनप्रीत ढिल्लो ने बताया कि आरोपी से जुड़ा सुराग मिल चुका है और उसे जल्द हिरासत में लिया जा सकता है। पुलिस टीम अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर लगातार छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जांच में फिरौती या धमकी से जुड़े किसी स्पष्ट कारण की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।