Jalandhar जालंधर: सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, गाड़ी पार्क करने को लेकर हुए विवाद के बाद पीछे से आ रहे युवकों ने आगे खड़ी कार के ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया। हुआ यूं कि युवक ने तलवार निकाल ली, जिसके बाद पीछे से आ रहे युवकों ने दो गोलियां चलाईं और फिर उसे पीटकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गोली का खोल बरामद किया है।
एसीपी नॉर्थ ऋषभ भोला ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फायरिंग के कारण आसपास के दुकानदारों ने डर के मारे अपनी दुकानें बंद कर लीं। देर रात थाना 3 में केस दर्ज करने की पुलिस जुटी रही।