Jalandhar: ताबड़तोड़ गोलीबारी,माहौल तनावपूर्ण

Update: 2025-05-11 00:38 GMT
Jalandhar जालंधर: जालंधर में फायरिंग,बस्ती बावा खेल के पास बाबू लाभ सिंह नगर में गुज्जर बदमाश द्वारा गोलियां चलाई गईं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इस दौरान एक युवक को 3 गोलियां लगीं, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
शुरुआती जांच में फायरिंग गैंगवार के चलते बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते फतेह बदमाश और कन्नू गुज्जर बदमाश के बीच फायरिंग हुई है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है, जिसने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News