Jalandhar जालंधर: जालंधर में देर रात एक बड़े हादसे की खबर है. बताया जा रहा है कि जालंधर में जम्मू नेशनल हाईवे पर किशनगढ़ के पास पंजाब रोडवेज की बस और टिप्पर में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसा इतना भयानक था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए. हादसे के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची रोड सेफ्टी फोर्स की मदद से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया|
जानकारी के मुताबिक बस जालंधर से पठानकोट जा रही थी, जिसकी जम्मू नेशनल हाईवे पर किशनगढ़ के पास टिप्पर से भीषण टक्कर हो गई. घटना में 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रोड सेफ्टी फोर्स की मदद से लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया|
Tags: