Jalandharजालंधर: पंजाब के मोहाली में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। बताया जा रहा है कि जालंधर में हाल ही में हुई गोलीबारी के मामले में शामिल आरोपियों को जालंधर पुलिस और मोहाली पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान मोहाली में घेर लिया और मुठभेड़ के दौरान 2 से 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी की।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त अपराधियों को घेर लिया, लेकिन खुद को घिरा हुआ देखकर अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और कुछ अपराधी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।