Jalandhar जालंधर: थाना 3 की पुलिस ने दोमोरिया पुल के पास से चिट्टा पीते 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दोमोरिया पुल के पास 2 युवक सुनसान इलाके में चिट्टे का नशा कर रहे हैं। पुलिस ने तुरंत रेड करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। युवको की पहचान सन्नी निवासी बस्ती शेख और रमेश निवासी कबीर नगर के रूप में हुई है। दोनों से चिट्टा पीने के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद हुआ है।