Jalandhar: पांच साल के बच्चे के मुंह में फंसा चाइनीज मांझा,लगाने पड़े आठ टांके
Jalandhar जालंधर: गुरु नानकपुरा फ्लाईओवर पर हुए हादसे में विवांश की नाक, आंख और कान में चोट आई है। राहगीरों ने घायल बच्चे को निजी अस्पताल पहुंचाया। विवांश अपने माता-पिता के साथ बसंत के फूल खरीदने जा रहा था। जालंधर में चाइनीज मांझे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को पिता के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा पांच साल का बच्चा प्लास्टिक की डोर में फंस गया। पीड़ित की पहचान विवांश के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार गुरु नानकपुरा फ्लाईओवर पर हुए हादसे में विवांश की नाक, आंख और कान में चोट आई है। राहगीरों ने घायल बच्चे को निजी अस्पताल पहुंचाया। विवांश अपने माता-पिता के साथ बसंत के फूल खरीदने जा रहा था। बताया जा रहा है कि बच्चे को 8 टांके आए हैं और महिला भी घायल हुई है, जिसका इलाज चल रहा है।
मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी बच्चे की मां सुमन के हाथ में भी डोर फंस गई। मॉडल टाउन में सैलून चलाने वाले गुरदीप सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर काम पर गए थे। विवांश बाइक की अगली सीट पर बैठा था और उसकी पत्नी सुमन पीछे बैठी थी। दोपहर 2:30 बजे वे गुरु नानकपुरा फ्लाईओवर से गुजर रहे थे, तभी विवांश रोने लगा। जिसके बाद उसने बाइक रोकी और देखा कि उसके बेटे के चेहरे पर प्लास्टिक की डोरी लिपटी हुई थी और वह खून से लथपथ था और उसकी पत्नी का हाथ भी कटा हुआ था। इसके बाद राहगीरों ने बेटे को कार में बिठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया। गुरदीप ने कहा कि अगर वह समय रहते बाइक नहीं रोकता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं और चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।