Jalandhar जालंधर: आज एक बार फिर शहर के बाजारों में पुलिस और नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण को रोकने के उद्देश्य से आज नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने भगवान वाल्मीकि चौक, रैणक बाजार चौक, सैदां गेट और लव कुश चौक में विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान फुटपाथ और सड़कों पर अपना सामान फैलाए बैठे दुकानदारों का सामान जब्त किया गया।
टीम ने मौके पर ही दुकानदारों को सख्त चेतावनी भी दी कि अगर भविष्य में दोबारा सड़क या फुटपाथ पर सामान रखा तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आम जनता की सुविधा के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।