Jalandhar.जालंधर: शहर में रहस्यमयी परिस्थितियों में एक शिक्षिका का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का। शिक्षिका शिमलापुरी इलाके के प्रीत नगर की रहने वाली थी। उसके परिवार में उसकी मां और दो भाई हैं। महिला इलाके के एक प्लेवे स्कूल में पढ़ाती थी। पुलिस को घटना की जानकारी शुक्रवार देर रात मिली, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।