Jalandhar: बेअदबी के आरोपी गिरफ्तार

Update: 2025-04-21 10:38 GMT
Jalandhar.जालंधर: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामले में माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि आरोपी ने बेअदबी क्यों की। पुलिस का कहना है कि उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जानकारी के अनुसार थाना माहिलपुर पुलिस की ओर से प्रेस कांफ्रेंस कर बताया गया कि 18 अप्रैल को गांव नूरपुर जट्टां के गुरुद्वारा सिंह सभा में एक व्यक्ति ने
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी
के 620 पन्ने फाड़ दिए थे।
इसके बाद पुलिस ने गांव के पूर्व सरपंच जरनैल सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने दावा किया कि बेअदबी करने के आरोप में नजदीकी गांव मोरांवाली निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ ​​गिंदा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दावा किया कि तकनीकी जांच और पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अब माहिलपुर पुलिस आरोपी को गढ़शंकर की अदालत में पेश कर उसका रिमांड लेकर उससे आगे की पूछताछ करेगी।
Tags:    

Similar News