Jalandhar जालंधर: जालंधर के पॉश मॉडल टाउन इलाके में आज सुबह एक बड़ी चोरी की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात चोर बगल वाली बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से दीवार फांदकर टैन कॉफी नाम के कैफे में घुसे।
जानकारी के मुताबिक, चोर कैश बॉक्स तोड़कर करीब 40,000 रुपये कैश लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मॉडल टाउन जैसे हाई-प्रोफाइल इलाके में हुई इस घटना से स्थानीय दुकानदारों और लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस चोर की तलाश जारी रखे हुए है।