सिर पर रॉड मार किया घायल, सदर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला
3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला
सदर पुलिस ने मारपीट के मामले में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता नरिंदर सिंह पुत्र नछतर सिंह निवासी गांव डंगौली ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच की और लवजोत सिंह अपने घर से लोहे की रॉड ले आया और उसके सिर पर मार दी। जबकि लवजोत के माता-पिता ने भी शिकायतकर्ता के माता-पिता के साथ गाली गलौच की। मौके पर इन्हें गांव निवासियों ने छुड़वाया।
मामले की वजह रंजिश बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि लवजोत सिंह और उनके पिता गुरचरण सिंह और मां बलविंदर कौर शिकायतकर्ता के खेत पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गांव डंगोली (रूपनगर) निवासी लवजोत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, गुरचरण सिंह पुत्र हरबंस सिंह और गुरचरण सिंह की पत्नी बलविंदर कौर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोर्स: पंजाब केसरी