Punjab पंजाब : जालंधर के रामामंडी इलाके में एक विधवा महिला को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई। महिला ने शादी से इनकार कर दिया था जिसके चलते एक सब्जी विक्रेता ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जो घटना के बाद से फरार है। महिला और उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।