Punjab.पंजाब: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा है कि शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा सोर्स सेग्रीगेशन को प्रोत्साहित करने के लिए 9 जून से पांच वार्डों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। डीसी आज प्रोजेक्ट से संबंधित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। डीसी ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर तथा पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से होशियारपुर प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। प्रोजेक्ट के तहत वार्ड नंबर 8, 9, 10, 11 तथा 12 में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा। नगर निगम के विशेष वाहनों द्वारा सभी घरों से गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करके सीधा डंपिंग ग्राउंड पर ले जाया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र में कूड़े के ढेर लगने की समस्या खत्म होगी।
डीसी ने कहा कि डीएवी कॉलेज के सामने स्थित डंपिंग शेड पर भी कूड़ा एकत्र नहीं किया जाएगा। जैन ने कहा कि अभियान के तहत डीएवी कॉलेज के सामने स्थित डंपिंग शेड को हटाकर वहां सौंदर्यीकरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने वार्डवासियों से इस परियोजना को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की तथा स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंकता है या गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करके नगर निगम को नहीं देता है तो उसका चालान किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि सोर्स सेग्रीगेशन को सफलतापूर्वक लागू करने तथा इसे पूरे जिले में विस्तारित करने के लिए इन वार्डों में 50 कूड़ा गाड़ियां तथा टाटा वाहन तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस उद्यम में निजी क्षेत्र से भी मदद ली जा रही है।