Hoshiarpur होशियारपुर: होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर गाँव पीपलवाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 7 साल की बच्ची गुरकीरत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी माँ संदीप देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, माँ अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़ने जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। बच्ची एक ट्रॉली के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।