हरियाणा में 21 जून को योग दिवस मनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री पानीपत में करेंगे योग

Update: 2023-06-14 12:25 GMT

चंडीगढ़। हरियाणा में 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारी जोरों पर है। सरकारी व गैर-संगठनों द्वारा योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगासन अभ्यास किए जा रहे हैं। आयुष निदेशालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पानीपत में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंचकूला में उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि होंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता कुरुक्षेत्र में, विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा भिवानी में, गृहमंत्री अनिल विज अंबाला में, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल यमुनानगर में, मूलचंद शर्मा पलवल में, ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह फतेहाबाद में, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे.पी.दलाल सोनीपत में, सहकारिता मंत्री, डॉ. बनवारी लाल नारनौल (महेन्द्रगढ़) में, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता रोहतक में, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली हिसार में, सैनिक व अर्ध-सैनिक कल्याण राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव झज्जर में, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढ़ाडा जीन्द में और श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक कैथल में मुख्य अतिथि होंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि केन्द्रीय सांख्यिकीय एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन, योजना राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह रेवाड़ी में, भारी उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम व ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद में मुख्य अतिथि होंगे। सांसद धर्मबीर सिंह गुरुग्राम में, सांसद संजय भाटिया करनाल में, डॉ. अरविन्द शर्मा चरखी दादरी में, सांसद सुनीता दुग्गल सिरसा में एवं राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार नूंह में मुख्य अतिथि होंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि जो मंत्री व सांसद योग दिवस पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनमें सांसद नायब सिंह सैनी यमुनानगर में, सांसद बृजेन्द्र सिंह फतेहाबाद में, सांसद रमेशचन्द्र कौशिक रोहतक में, जबकि राज्यसभा सांसद डी.पी.वत्स भिवानी में, रामचन्द्र जांगड़ा जींद में, कार्तिकेय शर्मा सोनीपत में और प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह पंचकूला में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Tags:    

Similar News

-->