पूर्व फौजी और उसकी पत्नी का तेजधार हथियारों से कत्ल, फैली सनसनी

बड़ी खबर

Update: 2022-10-20 15:34 GMT
हरीके पतन। कसबा हरीके में गत देर रात लुटेरों द्वारा पूर्व फौजी और उसकी पत्नी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हत्या की यह वारदात रात करीब 1 से 2 बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान पूर्व फौजी सुखदेव सिंह पुत्र भजन सिंह मैंबर पंचायत हरीके और राजबीर कौर पत्नी सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार इस घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात लुटेरे घर में पड़ी राइफल, घड़ी, 4 सोने की मुंदरी भी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डी.एस.पी. पट्टी सतनाम सिंह पर थाना हरीके पतन के एस.एच.ओ. हरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों की लाशों को कब्जे में लेने के बाद उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी।
Tags:    

Similar News