जालंधर |  शहर एक प्रॉपर्टी डीलर व उसकी पत्नी पर एक महिला ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। यह घटना बस्ती शेख की है। पीड़ित महिला की पहचान सोनिया निवासी मेजर कालोनी बस्ती शेख के रूप में हुई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि उसने आरोपी डीलर सुरेश खुराना से 9 महीने पहले एक कोठी ली थी। जिसकी हालत खराब होती जा रही है और कोठी अब नीचे बैठने लगी है।
इसके बारे में जब उसने डीलर से बात की तो उसने कोई ध्यान नहीं दिया और बिल्डर ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। डीलर ने अभी तक उसे कोठी एन.ओ.सी. तक नहीं दी गई जिसके लिए वह उससे 20 हजार रुपए ले चुका है। पीड़ित महिला जब डीलर के पास उसके घर गई तो वहां डीलर सुरेश व उसकी पत्नी ने उससे मारपीट करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए। यही नहीं उसकी सोने की चेन तक छीन ली।
Tags: