न्यूज़ क्रेडिट : punjabkesari.in

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की जनता को दशहरा पर्व की बधाई दी है। मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट कर कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर सच की जीत का प्रतीक है। इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने अच्छाई और सच्चाई के रास्ते पर चलने का संकल्प लेने को कहा।

उन्होंने ट्वीट में लिखा कि आइए समाज और जीवन से बुराई को खत्म करें। गौरतलब है कि पंजाब समेत पूरे देश में दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।इस दिन रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलाए जाते हैं।
Tags: