Chandigarh weather: चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा। रात में भी पारा 27 डिग्री से नीचे नहीं जा रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि एक मार्च से अब तक 29.5 एमएम बारिश हो चुकी है, जो इस दौरान हुई कुल बारिश के लगभग बराबर है।
चंडीगढ़ के ज्यादातर लोग सुखना लेक पर सैर करने आते हैं। दिन की तपिश से पहले डगशाई पहाड़ियों के पीछे उगते सूरज के साथ हल्की ठंडक के बीच सैर करने के लिए लोग सुबह साढ़े पांच बजे सुखना पहुंचना शुरू हो गए हैं। सैर के बाद वे घर लौटने से पहले थोड़ी देर आराम करने बैठ जाते हैं। इस दौरान वे उगते सूरज की किरणों के बीच योग और व्यायाम करते हैं। रविवार को भी पारा 36.6 डिग्री तक पहुंच गया और आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने पर 23 अप्रैल के बाद पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।
Tags: