चंडीगढ़ : विरासत-ए-खालसा और दास्तान-ए-शहादत के लिए ई-बुकिंग सुविधा शुरू

चंडीगढ़ में विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर एक विशेष सैमीनार करवाया गया।

Update: 2022-09-28 04:54 GMT

न्यूज़ क्रेडिट : punjabkesari.in

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।  चंडीगढ़ में विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर एक विशेष सैमीनार करवाया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने विरासत-ए-खालसा और दास्तान-ए-शहादत के लिए ई-बुकिंग सुविधा की शुरूआत की।

पंजाब की पर्यटन और सांस्कृतिक मामले मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि सामाजिक-सभ्याचार को बढ़ाने, रोजगार पैदा करने, देश की आॢथकता को चलाने में पर्यटन द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाने के लिए आज के दिन को विश्व भर में व्यापक तौर पर विश्व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि आनंदपुर साहिब में स्थित अजायब घर विरासत-ए-खालसा पंजाब के इतिहास और सभ्याचार की अमीर विरासत के भंडार को दर्शाता है, जिससे समूची मानवता के लिए महान गुरुओं के शाश्वत संदेशों और गुरुओं के दर्शन से सैलानियों को प्रेरित किया जा सके।
Tags:    

Similar News