Chandigarh : बड़ा हादसा, सवारियों से भरी CTU बस पलटी

Update: 2025-09-05 06:50 GMT
Chandigarh चंडीगढ़: चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड के पास एक सीटीयू बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई।
बताया जा रहा है कि बस का रूट नंबर 28 था और उसमें करीब 20 यात्री सवार थे। जब यह बस मनीमाजरा से सेक्टर-17 बस स्टैंड जा रही थी, तभी तेज़ रफ़्तार के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह साइकिल ट्रैक पर गिर गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Tags:    

Similar News