निरंकार को प्राथमिकता बना लेने से जीवन स्वयं भक्तिमय बन जाता है : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

Update: 2023-09-25 13:16 GMT
चंडीगढ़: सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के सानिध्य में विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन स्थानीय सेक्टर 34 एग्जिबिशन ग्राउंड में आयोजित किया गया। समागम में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखण्ड सहित दूर दूर के राज्यों से साधसंगत में पहुंचकर सतगुरू से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि जो निरंकार को प्राथमिकता बना लेते हैं उनका जीवन स्वयं भक्तिमय बन जाता है।
सतगुरु माताजी ने कहा कि हर चलना पहुंचना नही होता, यह मेला ग्राउंड में चल रहे स्पिन व्हील झूले से समझने की आवश्यकता है।किसी होड़ में न पड़ते हुए हमें भक्ति को प्राथमिकता देनी है।।इस निरंकार को समझकर सेवा, सिमरन व सत्संग करें।उन्होंने कहा कि हमें बुराई में अच्छाई देखने का नजरिया अपनाना होगा ।इसलिए जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि हमें नजर आएगी।
मन तो सदा ही चलाएंमान होता है। हमें मन को चैनललाइज करके बांधना होगा जिससे वह सही दिशा को अपना पाए। उन्होंने कहा कि ब्रह्मज्ञान की रोशनी को प्राप्त करते ही स्वाभाविक ही अच्छाइयाँ आ जाती हैं। अगर मन मधुर है तो वाणी भी अपने आप मधुर होगी। मानवीय गुणों के समावेश से अपने आप जीवन प्रभु रंग में रंग जाएगा।
श्री एच.एस. चावला, मेंबर इंचार्ज, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल व जम्मू कश्मीर तथा चंडीगढ़ के जोनल इंचार्ज श्री ओ पी निरंकारी ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के चंडीगढ़ आगमन पर उनका पूरी साध संगत की ओर से अभिनंदन व आभार किया । इस अवसर पर उन्होंने प्रशासन, पुलिस प्रशासन,नगर निगम सहित सभी विभागों का समागम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया ।
Tags:    

Similar News

-->