पंजाब : सरकारी रणबीर कॉलेज, संगरूर में "जैविक विज्ञान में बुनियादी प्रयोगशाला तकनीक और कैरियर के अवसर" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सहायक प्रोफेसर डॉ. तरूणप्रीत सिंह थिंड ने छात्रों को मौजूदा करियर संभावनाओं और नई प्रयोगशाला तकनीकों से अवगत कराया।

उन्होंने छात्रों को वर्मीकम्पोस्ट गड्ढे बनाने और वर्मीकम्पोस्ट उर्वरक तैयार करने के उभरते उपयोग के बारे में भी जागरूक किया, जो समय की मांग है।


Tags: