Himachal Pradesh.हिमाचल प्रदेश: शुक्रवार को शिमला के पास हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव आर्यन चौहान पर हमला करने की कोशिश के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आर्यन, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे हैं। यह घटना मशोबरा के पास हुई, जब आर्यन शिमला जा रहे थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने, जो एक कार में सफर कर रहे थे, उन पर बंदूक और रॉड से हमला करने की कोशिश की। उन लोगों को अपनी तरफ आते देख, आर्यन हमले से बचने के लिए अपनी कार से कूदकर एक खाई में चले गए। इसके चलते उन्हें मामूली चोटें आईं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।