Amritsar: सचखंड श्री दरबार साहिब के बाहर बड़ी घटना,हड़कंप

Update: 2025-06-03 05:16 GMT
Amritsar अमृतसर: सचखंड श्री दरबार साहिब के बाहर बेअदबी की बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार श्री दरबार साहिब के बाहर स्थित श्री गुरु अर्जन देव निवास के पास एक व्यक्ति द्वारा बेअदबी की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी ने गुटका साहिब के अंगों की बेअदबी की। मौके पर मौजूद संगत ने तुरंत आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीसीपी-3 जसरूप कौर बाठ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि घल्लूघारा दिवस के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और संगत भी भारी संख्या में पहुंच रही है। जब आरोपी ने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की तो संगत ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tags:    

Similar News