Amritsar अमृतसर: अमृतसर पुलिस ने नशे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने 6 किलो 150 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अमृतसर ग्रामीण एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने नाकाबंदी के दौरान दो अलग-अलग जगहों से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।पहली कार्रवाई में लवप्रीत उर्फ लव और बलविंदर उर्फ बॉबी को पकड़ा गया। उनके पास से 6 किलो 150 ग्राम हेरोइन, एक पीएक्स5 पिस्तौल (30 बोर), 4 जिंदा कारतूस और 10 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
दूसरी कार्रवाई में गुरप्रीत उर्फ गोपी और विशाल उर्फ टूपा को गिरफ्तार किया गया, जिनसे 85 ग्राम हेरोइन और एक पीएक्स5 पिस्तौल बरामद की गई।एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये तस्कर ड्रोन के जरिए सीमा पार से हेरोइन मंगवाते थे और तस्करों के संपर्क में थे। पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस तस्करों के नेटवर्क की जांच कर रही है।