फरीदकोट। फरीदकोट की सेंट्रल जेल से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जेल में तैनात होमगार्ड के जवान को ड्यूटी के दौरान गोली लग गई। गोली लगने से घायल हुए होमगार्ड जवान को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया। आपको बता दें कि घायल होमगार्ड की पहचान हरजिंदर सिंह के रूप में की गई है। हरजिंदर सिंह को उसकी ही सर्विस गन से गोली लगी है और फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।