Chandigarh, चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी ईंट दर ईंट गिरने लगी है, क्योंकि दो मौजूदा विधायक पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं और कई और भी ऐसा कर सकते हैं। खरड़ विधायक अनमोल गगन मान के अपनी सीट और राजनीति से इस्तीफा देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए , जिसका स्पष्ट अर्थ पार्टी से है, वारिंग ने कहा कि वह एक महीने से भी कम समय में पार्टी से बाहर होने वाली दूसरी पार्टी विधायक हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि केवल तीन दिन पहले ही मान ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी और कहा था, "समाज के उत्थान का उनका सपना हमें हमेशा साहस और प्रेरणा से भर देता है।" वारिंग ने पूछा, "तीन दिन के भीतर उस "साहस और प्रेरणा" का क्या हुआ?"उन्होंने बताया कि एक महीने से भी कम समय पहले पार्टी ने अमृतसर उत्तर से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया था । उन्होंने कहा, "जिस गति से विधायकों ने इस्तीफा देना शुरू किया है या उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर किया जा रहा है, उससे पता चलता है कि पार्टी की उल्टी गिनती हमारी उम्मीद से पहले ही शुरू हो गई है।
वारिंग ने पूछा कि यदि आप के अपने विधायक इतने अलग-थलग और निराश महसूस कर रहे हैं कि वे पार्टी छोड़ रहे हैं, तो आम आदमी की क्या स्थिति होगी, जिसे सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों की तरह कोई विशेषाधिकार प्राप्त नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि आप में सब कुछ ठीक नहीं है , "एक विधायक को पार्टी से निलंबित कर दिया गया और एक महीने से भी कम समय में एक अन्य विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया, यहां तक कि राजनीति छोड़ने की बात भी कही। वारिंग ने कहा, "हालांकि यह वास्तव में आप का आंतरिक और अंदरूनी मामला है, लेकिन जब घर के अंदर आग लगती है, तो लपटें दूर-दूर तक दिखाई देती हैं और उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
Tags: