Ludhiana रेलवे स्टेशन से 7 महीने की बच्ची लापता

Update: 2024-06-30 08:07 GMT
Ludhianaलुधियाना: लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह लुधियाना रेलवे स्टेशन से 7 महीने की बच्ची चोरी हो गई। इस घटना के बाद station में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार लुधियाना का रहने वाला चंदन अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ वैष्णो देवी से लौट रहा था। वह करीब 4 दिन पहले वैष्णो देवी गए थे। वह रात 2.30 बजे के करीब स्टेशन पर उतरे और रेलवे टिकट काउंटर के पास सो गए।
सुबह 5 बजे के करीब उन्होंने देखा कि उनकी सबसे छोटी 7 महीने की बच्ची गायब थी। इसके बाद परिवार द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और फिर रेलवे की जी.आर.पी. पुलिस को जानकारी दी गई। वहीं इस दौरान पाया गया कि 
station 
में लगे CCTVकैमरा बंद थे जिस कारण बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया है। इस मामले के बाद परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं GRP पुलिस द्वारा बच्ची की तलाश की जा रही है। बता दें कि चंदन मूल रूर से बिहार का रहने वाला है।
Tags:    

Similar News

-->