Amritsar.अमृतसर: बीएसएफ की 115वीं बटालियन ने सोमवार को सीमावर्ती गांव नौशहरा दल्ला से हेरोइन का एक पैकेट और एक टूटा हुआ ड्रोन जब्त कर उसे सराय अमानत खां थाने को सौंप दिया। एसएचओ सब-इंस्पेक्टर अमरीक सिंह ने बताया कि पैकेट में 478 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग मैटीरियल था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी, 61 और 85 तथा एयरक्राफ्ट एक्ट की धारा 10, 11 और 12 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में वेरोवाल पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को 80 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान तरसिक्का निवासी मनदीप सिंह मनी और जंडियाला गुरु निवासी पवनदीप सिंह लाला के रूप में हुई है। एएसआई बिक्कर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने आरोपियों को बोदल कीरी स्थित बस स्टॉप से गिरफ्तार किया। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।