चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा भीषण गर्मी की मार

Update: 2022-06-08 09:00 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। शहर में दिन में आसमान से बरस रही आग की वजह से लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। बाजार सुनसान हो रहे हैं। सड़कों पर न के बराबर आवाजाही रहती है। शाम छह बजे तक तेज धूप रहती है। पिछले एक सप्ताह से गर्मी के साथ लू के कहर जारी है। तापमान 44 डिग्री पहुंच रहा है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे चंडीगढ़ के मौसम पर फर्क पड़ सकता है। इससे सुबह और रात के तापमान कुछ हद तक गिरावट आ सकती है, लेकिन दोपहर में हीटवेव (लू) से राहत नहीं मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार 9 जून तक हीटवेव चलेगी। इस दौरान अगले दो दिन शहर के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। चंडीगढ़ का ओवरआल तापमान जून के बाकी दिनाें से कम होगा। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। जबकि एयरपोर्ट पर शहर का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा।

सोर्स-jagran

Tags:    

Similar News

-->