जालंधर : कई स्थानाें पर आज लगेंगे फ्री वैक्सीनेशन कैंप

विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे

Update: 2022-05-28 08:00 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा।

अपाहिज आश्रम एच एम वी रोड में भी फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।


Tags:    

Similar News

-->