शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

Update: 2022-03-13 13:36 GMT

कोण्डागांव क्राइम न्यूज़ अपडेट: विश्रामपुरी थाना के अंतर्गत शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में मिली जानकारी के मुताबिक जिला अंतर्गत थाना विश्रामपुरी में 12 मार्च को प्रार्थिया पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया ग्राम सरोना थाना नरहरपुर, जिला कांकेर निवासी अभय यादव पिता कमलेश यादव, जाति राऊत, उम्र 25 वर्ष के द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर वर्ष 2019 से वर्ष 2022 तक शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म करता रहा और अब शादी करने से इंकार कर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

इस पर थाना विश्रामपुरी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के आदेश से बलात्कार के आरोपित को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु एसडीओपी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पयर्वेक्षण में टीम गठित कर 24 घंटे के भीतर आरोपित अभय यादव को कांकेर से गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Tags:    

Similar News

-->