राउरकेला : कुआरमुंडा पुलिस चौकी अंतर्गत कालोसिहिरिया स्थित गणेश मेटलिक्स संयंत्र के तालाब में मछली पकड़ने गए ठेका मजदूर समा एक्का (50) की डूबने से मौत हो गई। मृतक क्षेत्र के पुटरीखमन पंचायत के दुमांगदिरी गांव का रहने वाला था। घटना के बाद संयंत्र प्रबंधन की ओर से मृतक के परिवार को आठ लाख का मुआवजा तथा 20 हजार रुपये दाह संस्कार के लिए दिए गए है। ठेका मजदूर के तौर पर संयंत्र में काम करने आया समा एक्का संयंत्र परिसर में स्थित तालाब में मछली पकड़ने उतरा था।
इसी दौरान वह डूब गया। इसकी जानकारी मिलने पर संयंत्र प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग की सहायता से उसे तालाब से बाहर निकाला तथा राउरकेला सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में प्रबंधन ने मजदूर यूनियन, पुलिस, स्थानीय सरपंच व ग्रामीणों की उपस्थिति में मृतक के परिजनों से बातचीत की। मृतक के परिवार को मुआवजा के तौर पर 8 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही दाह संस्कार के लिए भी 20 हजार रुपये दिए। 
Tags: