Bhubaneswar भुवनेश्वर: भुवनेश्वर में एक क्षेत्रीय शैक्षणिक संस्थान के परिसर में स्थित 33 केवी बिजली के टावर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया | मृतक की पहचान अभी तक सुनिश्चित नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने बिजली के टावर पर लटकता हुआ शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचे और शव को बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए कैपिटल अस्पताल ले जाया गया।
मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।