कोरापुट : कोरापुट जिले के मचकुंड थाना क्षेत्र के माटीखल गांव में कुछ ग्रामीणों ने मलकानगिरी पुलिस की एक टीम की पिटाई कर दी.
कथित तौर पर गांजा तस्करी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम सिविल ड्रेस में गांव में छापेमारी करने गई थी.
हालांकि, ग्रामीणों ने डकैत समझकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने एक पुलिस कर्मी को हिरासत में ले लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों की बाइक भी अपने पास रख ली थी।
सूचना मिलते ही मचकुंड पुलिस गांव पहुंची और हिरासत में लिए गए सिपाही को छुड़ाया.
Tags: