भुवनेश्वर। राजधानी के चंद्रशेखरपुर इलाके में बिना लाइसेंस म्यूजिक बजाने की सूचना पर कमिश्नरेट पुलिस ने तीन बार में छापेमारी की। इस दौरान बड़ी संख्या में युवक और युवतियां म्यूजिक पर डांस करते मिले।जानकारी के अनुसार, टीम ने तीनों बार में म्यूजिक से संबंधित अनुमति और लाइसेंस की जांच की। आरोप है कि बार संचालक आवश्यक लाइसेंस के बिना म्यूजिक पार्टी आयोजित कर रहे थे।इसके बाद म्यूजिक पार्टी को बंद कराया गया। मौके से DJ मशीनें, लाउडस्पीकर, लैपटॉप और संगीत बजाने में इस्तेमाल किए जा रहे अन्य उपकरण जब्त किए गए।

मामले में लाउडस्पीकर से संबंधित नियमों के तहत केस दर्ज किए गए हैं। साथ ही संबंधित बार मालिकों को नोटिस भी जारी किया गया है। अधिकारियों की ओर से यह पता लगाया जा रहा है कि इन बार में कब से बिना जरूरी अनुमति के म्यूजिक बजाया जा रहा था और नियमों का किस स्तर पर उल्लंघन हुआ।

Tags: