Bhadrak भद्रक: ओडिशा के भद्रक जिले में एक ट्रक चालक द्वारा सड़क किनारे से कथित तौर पर अगवा की गई मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की बड़े पैमाने पर तलाश जारी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
उन्होंने बताया कि गुरुवार रात भारी बारिश के कारण महिला एनएच 16 पर चरम्पा पुलिस चौकी के पास एक दुकान के बरामदे में शरण लिए हुए थी। रास्ते से गुजर रहे ट्रक चालक ने उसे उठाया, अपनी गाड़ी में बिठाया और भाग गया।
पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई और वीडियो वायरल हो गए, जिससे व्यापक आक्रोश फैल गया। भद्रक के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक अपूर्व बेहरा ने कहा कि महिला और ट्रक चालक की तलाश जारी है। उन्होंने कहा, "हमने ट्रक चालक संघ और एनएचएआई से भी मदद मांगी है।"
Tags: