Bhubaneswar: ओडिशा में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तीन शहरों में पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया है। टिटलागढ़, झारसुगुड़ा और बलांगीर में तेज धूप ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। टिटलागढ़ में तापमान सबसे अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झारसुगुड़ा और बलांगीर में तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 शहरों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। ओडिशा में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है और सोनपुर, अंगुल, संबलपुर, सुंदरगढ़, भवानीपटना, हीराकुंड, बौध और बारीपदा में तापमान 37 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। इसी तरह देश भी चिलचिलाती धूप में तप रहा है। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी के साथ लू भी चलेगी। दिन ही नहीं, रात का तापमान भी चिंता का सबब बनेगा।
Tags: