Bhubaneswar: कालबैसाखी के प्रभाव के कारण भारी बारिश के लिए ओडिशा के तटीय जिलों सहित 18 जिलों में रेड वार्निंग जारी की गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि नॉरवेस्टर के प्रभाव के कारण आज 18 जिलों में बारिश और तेज हवा चलने की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इसी तरह, केवल कटक और खोरधा जिले के लिए अगले 2 घंटों के लिए भारी बारिश, आंधी और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की लाल चेतावनी जारी की गई है।