आज से दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दो दिन के ओडिशा दौरे पर जाएंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला ओड़शिा दौरा है।

Update: 2022-11-10 00:53 GMT

न्यूज़ क्रेडिट : punjabkesari.in

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दो दिन के ओडिशा दौरे पर जाएंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला ओड़शिा दौरा है। मुर्मू गुरुवार को अपनी यात्रा के पहले दिन पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में प्रार्थना करेंगी। इसके बाद वह भुवनेश्वर में जाने-माने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। शाम को वह उनके सम्मान में राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति शुक्रवार को भुवनेश्वर में तपोवन हाई स्कूल, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय यूनिट-दो और कुंतला कुमारी साबत आदिवासी महिला हॉस्टल यूनिट-दो में जायेंगी तथा छात्रों एवं अध्यापकों के साथ बातचीत करेंगी। उसी दिन वह शिक्षा मंत्रालय की अनेक योजनाओं को जयदेव भवन से शुरू करेंगी।
Tags:    

Similar News