Berhampur ब्रह्मपुर : बैद्यनाथपुर और गोसाईंणुआगांव थाने की पुलिस ने 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7 माउजर, 6 मैगजीन, 34 गोलियां, 6 मोबाइल फोन और 1,11,500 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराधियों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे बड़े पैमाने पर अपराध करने की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तार अपराधियों में एक एटीएम कार्ड चोर भी है और उसके पास से 22 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। शनिवार को ब्रह्मपुर जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी ने यह जानकारी दी।
Tags: