Odisha ओडिशा: बालासोर जिले के बस्ता थाना क्षेत्र के गोबरघोटी गांव में 20 रुपये को लेकर पति से विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार को हुई। मृतक की पहचान रिंकी के रूप में हुई है, जबकि उसके पति का नाम जगन है। बताया जा रहा है कि महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक दंपती के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।
गुरुवार शाम को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। रिंकी ने पति से 20 रुपये मांगे थे, जिस पर बहस हो गई। कुछ देर बाद पता चला कि उसने कीटनाशक खा लिया और उसकी मौत हो गई। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।