Odisha ओडिशा : सरकार आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की कमी से जूझ रही है, यह खुलासा मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विधानसभा में किया। बीजद विधायक अरुण कुमार साहू द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि राज्य सरकार में 66 आईएएस और 69 आईपीएस के पद रिक्त हैं। रिक्तियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान में ओडिशा कैडर के 182 आईएएस अधिकारी विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं और ओडिशा में स्वीकृत 248 आईएएस पदों में से 66 पद रिक्त हैं। इसके अलावा दो आईएएस अधिकारी अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे हैं और 22 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं।