Berhampur बरहामपुर: ओडिशा पुलिस ने मिशन शक्ति के फंड का दुरुपयोग करने के आरोप में मंगलवार को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी वाई हेमलता (37) ओडिशा के गंजम जिले में मिशन शक्ति के ग्राम पंचायत स्तरीय संघ (जीपीएलएफ) में मास्टर बुककीपर के तौर पर काम करती थी।
उन्होंने बताया कि उसने कथित तौर पर कार और मोटरसाइकिल खरीदने और कुछ अन्य उद्देश्यों के लिए करीब 26 लाख रुपये का दुरुपयोग किया। एसपी (बरहामपुर) सरवण विवेक एम ने बताया कि उसने कुछ चेक पर अधिकृत व्यक्तियों के हस्ताक्षर प्राप्त कर लिए थे और उन्हें अपने नाम पर इस बहाने से जारी किया था कि उनका इस्तेमाल आपात स्थिति में नकदी निकालने के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हालांकि, उसने फंड का दुरुपयोग किया। मामला प्रकाश में आने पर वह अपने सहयोगी एस मुत्याला राव की मदद से भाग गई, जो इस मामले में गिरफ्तार होने वाला दूसरा व्यक्ति है। एसपी ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या धोखाधड़ी में अन्य लोग भी शामिल थे।